फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर भाग रहे ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। माधोपुर गांव में ई-रिक्शा पर सामान चोरी कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एक ई-रिक्शा चालक सवारी लेने के बहाने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित माधोपुर गांव में गया था। इस बीच एक ग्रामीण ने ई-रिक्शा चालक से रुड़की चलने की बात कही। इसके बाद उसने सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में रख दिया। इस बीच ग्रामीण अपने घर दूसरा सामान उठाने चला गया। मौका पाकर ई-रिक्शा चालक बैग लेकर भागने लगा। ग्रामीण ने उसे भागते देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। पूछताछ में रिक्शा चालक ने बताया कि वह किराए पर रिक्शा चलाता है। पुलिस ने रिक्शा मालिक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। जहां रिक्शा मालिक का कोई रोल न होने पर ई-रिक्शा उसके सुपुर्द कर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें