फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कैदियों के खिलाफ जेल प्रशासन ने कराया एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जिला कारागार में बंद कैदियों की दबंगई जारी है। आज भी कैदी जेल के अंदर सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं। वो न तो खुद पेशी पर जा रहे हैं और ना किसी और को जाने दे रहे हैं। जो बंदी पेशी पर जाना चाह रहे हैं, उनके साथ मारपीट की जा रही है। परेशान हाल जेल प्रशासन ने ऐसे दो बंदियों के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जेल में दबंगई का दौर तो काफी दिनों से चल रहा है। कई शातिर अपराधी तो जेल के अंदर से ही अपना आपराधिक साम्राज्य तक संचालित कर रहे हैं। भारी मात्रा में मोबाइल की बरामदगी के बाद भी जेल के अंदर से अब भी फोन काल आ रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही जेल में संघर्ष भी हुआ था जिसे कंट्रोल करने में जेल प्रशासन के साथ ही पुलिस महकमे को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। तत्कालीन जेलर समेत कई बंदी रक्षकों पर कार्रवाई भी हुई। इसके बाद भी जेल में कैदियों की दबंगई पर अब तक लगाम नहीं लग सकी। वर्तमान में कई कैदी पेशी पर नहीं जा रहे हैं। जेल के अंदर ही वे अपनी सरकार चला रहे हैं और खुद पेशी पर न जाने के साथ ही अन्य कैदियों को भी नहीं जाने दे रहे हैं। जो कैदी पेशी पर जाने की बात कह रहा है, उसके साथ मारपीट तक की जा रही है। जेल प्रशासन ने ऐसे दो कैदियों को चिह्नित कर सिधारी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जेलर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मो. शादाब उर्फ महताब पुत्र सुल्तान व मो. सेराज पुत्र जान मोहम्मद को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत जेलर भूपेश कुमार सिंह का कहना है कि इन दोनों कैदियों के चलते जेल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकारी कार्यों में जहां बाधा पहुंच रही है तो वहीं मारपीट के चलते अन्य कैदी दहशत में भी है। जिसके चलते ही इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें