फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान दिलाने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक दंपति ने मकान दिलाने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो दंपति ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही पुलिस से लाखों की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आवास-विकास कॉलोनी निवासी राजेश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी दंपति ने कुछ माह पूर्व उन्हें एक मकान दिखाया था। साथ ही बताया कि मकान सही दाम पर मकान बिक रहा है। इसके बाद दंपति को मकान पर ले जाकर अंदर से भी दिखाया। साथ ही कहा कि अगर वह मकान खरीदना चाहते हैं तो सही दाम पर सौदा हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने मकान का सौदा तय करने को कहा। मकान का सौदा करीब 45 लाख रुपये में हुआ। इसके बाद राजेश ने पूरी रकम दंपति को दी। आरोप है कि उन्होंने मकान की रजिस्ट्री करने को कहा तो वे बहाना बनाने लगे। कई बार उन्होंने मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दंपति ने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने परिचितों को मामले की जानकारी दी। वह परिचितों को साथ लेकर दंपति के पास पहुंचे, लेकिन दंपति ने रकम वापस नहीं की। इसके बाद राजेश शुक्ला ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर रकम वापस कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश कुमार बडोला और नीलू बडोला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें