फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से देह व्यापार के मामले में कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। लखनऊ से नाबालिग किशोरी को रुड़की के एक लॉज में लाकर देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर की पुलिस ने कुर्की की। आरोपी पिछले साल से पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने पिछले साल अगस्त में हरिद्वार रोड स्थित एक लॉज में छापामारी कर लखनऊ की एक किशोरी को बरामद किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी को देह व्यापार के लिए रुड़की लाया गया था। साथ ही मौके से लॉज के मैनेजर महेश कुमार और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि लॉज संचालक सुनील कुमार और रणबीर सिंह फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सुनील को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में एक दरोगा पर भी किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। सिविल लाइंस कोतवाली में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन इस दौरान भी फरार चल रहा आरोपी रणबीर सिंह निवासी गांव सिरोली, जिला बाराबंकी यूपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की के लिए दरोगा संजय नेगी उसके गांव पहुंचे हैं। जहां पर आरोपी के घर की कुर्की की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें