फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवती व युवक के ठहरे पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रामनगर चौक स्थित एक होटल में अलग-अलग संप्रदाय के युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने युवती व युवक के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर चौक के पास एक होटल में हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष निखिल वर्मा को अलग-अलग संप्रदाय के युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ होटल के बाहर पहुंचे और हंगामा कर दिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को किसी तरह शांत किया। इस दौरान पुलिस ने युवक व युवती को होटल से बाहर निकाला और दोनों के नाम व पता पूछे। पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके से चले गए। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि युवती सहारनपुर क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक रुड़की का ही रहने वाला है। दोनों के परिजनों को जानकारी देकर कोतवाली बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें