फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में 40 डालकर 80 हजार उड़ा लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। ऑनलाइन ठगी के नित नए-नए तरीके ईजाद कर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में साइबर ठगों ने एक फैक्ट्री कर्मचारी के खाते में पहले 40 हजार रुपये डाल दिए और फिर खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए खाता नंबर पूछकर ओटीपी के जरिये 80 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना श्यामपुर निवासी रविंद्र सिंह भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सिविल लाइंस स्थित एक बैंक में रविंद्र का खाता है। रविंद्र के अनुसार, शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से लौट रहे थे। जैसे ही वह रुड़की पहुंचे तो मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज देखा तो उनके खाते में 40 हजार रुपये जमा कराने का जिक्र था। इसी बीच एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और गलती से आपके खाते में 40 हजार की रकम जमा हो गई है। इसे वापस करने के लिए उन्हें अपना खाता नंबर बताना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर बैंक की ओर से एक ओटीपी आएगा, जिसे बैंक को बताना होगा। रविंद्र ने खाता नंबर बताया तो उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। रविंद्र ने कॉल करने वाले को ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद रविंद्र के मोबाइल पर पांच मिनट के अंदर दो मैसेज आए, जिसमें 40-40 हजार रुपये निकाले जाने का जिक्र था। खाते से 40 हजार रुपये निकलने पर रविंद्र के होश उड़ गए। शनिवार सुबह रविंद्र ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें