फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं पहुंची बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक परिवार में बेटी की शादी की खुशियां उस समय गम में तब्दील हो गईं, जब देर शाम तक दरवाजे पर बरात नहीं पहुंची। खाने पीने समेत पूरी तैयारी हो गई थी, दूल्हे के इंतजार में दुल्हन भी तैयार होकर बैठी रही, लेकिन दहेज में कार और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से साफ इनकार कर दिया। देर शाम तक बारात नहीं पहुंची तो लोग वापस लौट गए। दुल्हन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव निवासी एक युवती के परिजनों ने नगला इमरती गांव निवासी युवक से शादी तय की थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। दुल्हन पक्ष की ओर से खाने पीने समेत अन्य सारे इंतजाम किए गए थे। दूल्हे के इंतजार में दुल्हन भी सज धजकर तैयार हो गई। दुल्हन पक्ष के लोग बरातियों की खातिरदारी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दोपहर तक बरात नहीं पहुंची। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने फोन कर देरी का कारण पूछा तो दूल्हे के पिता ने दहेज में एक कार और बाइक देने की बात कही। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लाने की धमकी दी। दुल्हन पक्ष ने रिश्तेदारों से बातचीत कर सुलह के प्रयास किए, लेकिन दूल्हा पक्ष बाइक और कार की जिद पर अड़ गया। युवती पक्ष के इनकार करने पर दूल्हे पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। देर शाम तक दुल्हन पक्ष की ओर से रिश्तेदार और ग्रामीण इंतजार करते रहे, लेकिन बरात नहीं पहुंची। इस पर दुल्हन पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नगला इमरती निवासी युवक साकिब, उसके पिता मुर्तजा और मां शाहजहां के खिलाफ दहेज का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें