फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में शिक्षिका से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रोडवेज बस में देवबंद से रुड़की आ रही एक शिक्षिका का चोरों ने पर्स उड़ा दिया। शिक्षिका मिलिट्री चौक पर उतरी तो पर्स चोरी का पता चला। बिलखते हुए शिक्षिका सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

देवबंद निवासी पूनम रुड़की स्थित गोविंद नगर में किराए के मकान में रहती हैं। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बृहस्पतिवार को वह देवबंद से अपने बेटे के साथ रोडवेज बस से रुड़की आ रही थीं। मिलिट्री चौक पहुंचने पर बेटे के साथ बस से उतरने लगीं। उन्हें पर्स गायब होने का एहसाह हुआ तो परिचालक को जानकारी दी। लेकिन, परिचालक ने शिक्षिका को मिलिट्री चौक पर उतार दिया। इसके बाद शिक्षिका बेटे के साथ बिलखते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को पर्स चोरी होने की जानकारी देने के साथ ही बताया कि पर्स में दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। यहां से शिक्षिका को गंगनहर कोतवाली में शिकायत करने के लिए भेज दिया। शिक्षिका ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पर्स चोरी की शिकायत की। इसके बाद वह अपने घर लौट गईं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला शिकायत करने के बाद घर लौट गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें