फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, वैन भी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान खानपुर-दल्लावाला मार्ग पर माडाबेला गांव के पास से एक वैन में सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही वैन को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक आशीष नेगी पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की शाम को खानपुर-दल्लावाला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें खानपुर गांव की ओर से एक संदिग्ध वैन बार्डर की ओर जाती नजर आई। रुकने का इशारा करते ही युवकों ने वैन की गति तेज कर भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। खानपुर थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह ने बताया कि वैन में सवार मोहन पुत्र शिवराज, शंकर पुत्र रामकुमार निवासी तौफीर जिला मुजफ्फरनगर, यूपी, की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो तंमचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वैन को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें