फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कार चालक सिपाही से भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

हाईवे किनारे कार खड़ी कर शराब पी रहे दो युवकों ने सिपाही से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर युवकों ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को कार सहित कोतवाली ले आई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों का चालान कर दिया। साथ ही कार भी सीज कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात रोडवेज बस अड्डे के पास हाईवे किनारे कार खड़ी कर दो युवक शराब पी रहे थे। इससे हाईवे पर जाम लगने लगा। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने कार हटाने की बात कही तो युवकों ने इनकार कर दिया। सिपाही ने उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी तो वे भिड़ गए। साथ ही नशे की हालत में सिपाही से अभद्रता करने लगे। देखते ही देखते युवकों ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। सिपाही ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सिपाही ने हंगामे की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार सहित कोतवाली ले आई। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया। युवक हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। दोनों हरिद्वार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें