फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक से टैक्स वसूलकर फर्जी रसीद थमाई, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

नारसन बॉर्डर पर एक निजी ऑनलाइन टैक्स के ऑफिस से दिल्ली के टैक्सी चालक से उत्तराखंड में एंटी करने का टैक्स वसूलकर उसे फर्जी रसीद थमा दी गई। परिवहन विभाग के कर संग्रह केंद्र पर रसीद की जांच की गई तो इसका खुलासा हुआ। परिवहन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को निहार विहार, नांगलोई जट दिल्ली निवासी टैक्सी चालक लक्ष्मण सिंह 10 जून सोमवार को टैक्सी लेकर उत्तराखंड आ रहा थे। बताया जा रहा है कि नारसन स्थित बॉर्डर के पास किसी ने उत्तराखंड में प्रवेश करने पर लगने वाला कर जमा करने के नाम पर उनसे पैसे वसूल लिए और बदले में फर्जी रसीद भी थमा दी। नारसन बॉर्डर पहुंचने पर परिवहन विभाग के कर संग्रह केंद्र पर जब रसीद की जांच की गई तो पता चला कि वह फर्जी है। ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि किसी ने टैक्सी चालक से पैसे लेकर उसकी फर्जी रसीद काट दी है। इसके बाद उत्तराखंड कर संग्रह केंद्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिलबर सिंह गुसाईं ने मंगलौर पुलिस को अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें