फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से लापता युवती को लेकर उलझी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर/सुल्तानपुर
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को गायब कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि युवती गंगा में बहकर लापता हुई है। पुलिस अब गंगा में युवती की तलाश कर रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की बेटी 10 दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उसी दिन से गांव का एक युवक भी लापता है। युवती का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद युवक घर लौट आया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक के वापस लौटने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि युवक ने अपने कुछ साथियों को बताया था उसने युवती की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया है। यह बात गांव में फैली तो युवती के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह युवती के साथ गंगा घाट पर घूमने गया था। यहां उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में बह गई। पुलिस अब गंगा में युवती की तलाश कर रही है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें