ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
इमलीखेड़ा पुलिस ने एक महिला और एक युवक को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया है। साथ ही आरोपियों के संपर्क में रहने वालों की तलाश कर रही है।
इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी भवानी पंत ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में एक महिला और एक युवक कई दिनों से क्षेत्र में स्मैक बेच रहे हैं। शनिवार शाम मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला और एक युवक इमलीखेड़ा के रास्ते से स्मैक बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के रास्तों की घेराबंदी कर शराब ठेके के पास से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तहजीबा निवासी गढ़मीरपुर और सचिन निवासी सलेमपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में चौकी प्रभारी भवानी पंत, एएसआई शिवानी नेगी, सिपाही दीपक, दिनेश पंवार, मनीषा आदि शामिल रहे।