फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ कार्यालय के पास दंपति में विवाद और हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। पत्नी के नाम जमीन को जबरन अपने नाम कराने को लेकर सीओ कार्यालय के पास ही जमकर हंगामा हुआ। महिला के विरोध करने पर आरोपी पति ने मारपीट की। इस बीच महिला के भाई भी तहसील पहुंच गए और जीजा की जमकर धुनाई की। सीपीयू के जवानों और अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन

रुड़की तहसील में बृहस्पतिवार को एक गांव का शख्स अपनी पत्नी को जबरन खींचकर ले जा रहा था। महिला उससे हाथ छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। इस बीच महिला के साथ पति ने मारपीट की। इस बीच महिला के दो भाई भी तहसील पहुंच गए। बहन की पिटाई होते देखकर भाइयों ने अपने जीजा की धुनाई कर दी। मारपीट होने से तहसील में अफरातफरी मच गई। सीपीयू के जवान और अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर माहौल शांत कराया। इसके बाद विवाद का कारण पूछा। महिला ने बताया कि पति शराब की आदी है। उसने अपने नाम की पूरी जमीन बेच दी है। अब वह उसके नाम की जमीन भी अपने नाम कराना चाहता है। इस बीच सीपीयू के जवानों ने विवाद न करने की चेतावनी दी। इसके बाद महिला अपने भाइयों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें