ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। अवर अभियंता ने सभी आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
बुधवार को विजिलेंस टीम ने भट्टीपुर बिजलीघर के अधिकारियों के साथ टांडा मजादा गांव में छापा मारा। इस दौरान टीम ने बती देवी पत्नी चमन सिंह, बाला देवी पत्नी नकली राम, नेमचंद पुत्र नामालूम, महक सिंह पुत्र ओमप्रकाश, वीर सिंह पुत्र जगदीश और गजे सिंह पुत्र शीशराम के घर में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने सभी आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। विजिलेंस टीम में एसआई धनंजय कुमार, एसडीओ राजीव लोचन, दरोगा एसएस सामंत, एसएच रावत आदि शामिल रहे।