ब्यूरो/अमर उजाला,भगवानपुर
क्षेत्र के ग्राम मंडावर के पास एक इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र गुट एक-दूसरे पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। छात्रों के एक गुट ने थाना भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में नेपाल और बिहार के दो छात्र गुट हैं। बुधवार को दोनों गुटों के बीच मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट हो गई थी। उस समय तो कुछ छात्रों ने बीच बचाव कर माहौल शांत करा दिया था। शनिवार की सुबह फिर से दोनों गुट आमने सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसके बाद एक गुट के छात्र ने थाना भगवानपुर पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मंाग की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।