फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर/पिरान कलियर। क्षेत्र की एक महिला परिवार के तीन सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित परिवार को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार के दो भाइयों और उनकी मां खाना खाने के बाद बेहोश हो गईं। रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने तीनों को बेहोश देखा। वहीं, परिवार की एक महिला फरार थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से तीनों को भगवानपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से तीनों को हरिद्वार और इसके बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार की एक विवाहिता ने तीनों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग फरार हो गई। भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि मामला कलियर थाना क्षेत्र का है। वहीं, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी भवानी पंत का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें