फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अकेली पाकर घर में घुसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का युवक दूसरे मोहल्ले में घर में अकेली युवती को देखकर घर में घुस गया। युवती ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर शोर मचाया। स्थानीय लोगों को आता देखकर खेतों के रास्ते से आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

एक युवक बुधवार देर रात गांव के ही दूसरे मोहल्ले में एक युवती के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि युवती की मां पड़ोस में ही किसी के घर गई थी, जबकि किसी फैक्ट्री में नौकरी कर रहा उसका भाई भी ड्यूटी से नहीं लौटा था। इधर, युवक घर के अंदर दाखिल हुआ तो युवती ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। युवक खेतों के रास्ते फरार हो गया। थोड़ी ही देर बाद युवती का भाई भी घर पहुंचा। इसी बीच आरोपी युवक के पक्ष के कई लोग पहुंचे। उन्हें देखकर ग्रामीण और युवती के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे युवक पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोपी युवक एक ग्राम प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है। एसएसआई खजान सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें