फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव के भाई रुद्राक्ष की रिमांड लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पुलिस ने अनुभव वशिष्ठ के भाई रुद्राक्ष की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) लेने की तैयारी कर ली है। जल्द इस मामले में पुलिस कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर उसकी रिमांड मांगेगी। रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस रुद्राक्ष से उस कारोबारी के बारे में पूछताछ करेगी, जिसके लिए वह अपने भाई को सिम उपलब्ध कराकर रंगदारी मांगना चाहता था।
विज्ञापन

सुनील राठी के गुर्गे अनुभव वशिष्ठ पुत्र अवधेश वशिष्ठ निवासी कंडी मोहल्ला मौलगंज, नगीना जिला बिजनौर शनिवार को टिहरी जेल से रुड़की कोर्ट में पेशी पर आया था। इस दौरान उसका भाई रुद्राक्ष उससे मिलने पहुंचा था। रुद्राक्ष ने अनुभव को एक खाने का डिब्बा दिया था। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से एक सिम निकला था। इस दौरान रुद्राक्ष और अनुभव ने पुलिस के साथ हाथापाई की थी। पुलिस ने रुद्राक्ष को हिरासत में लेकर अनुुभव को वापस टिहरी जेल भेज दिया था। पुलिस ने अनुभव और रुद्राक्ष पर हाथापाई का केस दर्ज कर रुद्राक्ष को जेल भेज दिया था। पुलिस ने आशंका जताई थी कि रुद्राक्ष अपने भाई अनुभव को सिम उपलब्ध करा देता तो वह उससे रुड़की के किसी कारोबारी से रंगदारी मांगता। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि अनुभव किस कारोबारी से रंगदारी मांगना चाह रहा था। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि रुद्राक्ष की पीसीआर लेने की तैयारी है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि कौन सा कारोबारी उनके निशाने पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें