फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेची गई जमीन का बैनामा कराकर किया जबरन कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। एक व्यक्ति ने पहले से बेची जमीन का फिर बैनामा कर दिया। जमीन के दूसरे खरीददार ने पहले जमीन मालिक को मारपीट कर घायल किया उसके बाद सामान बाहर फेंककर जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खड़ंजा कुतुबपुर निवासी ताहिर हसन की गांव के पास कुछ भूमि खाली पड़ी थी। कुछ दिन पहले उसने उक्त जमीन गांव के मुनफैत को पांच लाख में बेच दी। 28 फरवरी 2018 को ताहिर को रकम अदा कर उसका बैनामा भी करा लिया था। इसके बाद मुनफेत ने उक्त जमीन पर अपना सामान आदि रख लिया था। बताया जाता है कि उसके द्वारा खरीदी जमीन के निकट गांव के एक दबंग व्यक्ति की जमीन है। उसके द्वारा खरीदी जमीन पर उसकी पिछले लंबे समय से नजर थी। उसके जमीन खरीदने के करीब एक माह बाद उक्त व्यक्ति ने उस जमीन को अपनी बताते हुए अपने भतीजे के नाम पर बैनामा कर दिया, लेकिन राजस्व अभिलेखों में वह जमीन दबंग के नाम नहीं थी। बताया जाता है कि उसके भतीजे के नाम भूमि का बैनामा होने के बाद उसके परिवार के कई लोग लाठी-डंडे लेकर जमीन पर आ पहुंचे। जिन्होेंने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका सामान बाहर फेंक दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। सोमवार को पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की है। इस संबंध में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि एक ही भूमि का दो बार बैनामा किया जाना गलत है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें