फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से जमीन बिक्री के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक दंपति ने जमीन बेचने के नाम पर कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए दंपति ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर दंपति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास निवासी राजकुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने सिविल लाइंस निवासी एक दंपति से एक जमीन का सौदा तय किया था। जमीन का सौदा 99,20,000 में तय हुआ था। सौदा तय होने पर उन्होंने दंपति को साढ़े छह लाख उसी दौरान दे दिए थे, जबकि बाकी रकम बैनामा होने पर देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद दंपति बैनामा करने के लिए बहाना बनाना रहा। इस बीच दंपति सिविल लाइंस से अपना आवास छोड़कर मुरादाबाद के जिला चंदौसी में रहने लगे। उन्होंने कई बार मोबाइल पर संपर्क कर जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन दंपति ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि इस बीच वह चंदौसी में दंपति से अपनी रकम लेने गए। जहां दंपति ने पैसे मांगने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बुधवार शाम कोतवाली पहुंचकर दंपति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश सक्सेना व उसकी पत्नी सुनीता सक्सेना निवासी सिविल लाइंस, हाल निवासी चंदौसी, जिला मुरादाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें