फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टलरी का दूषित पानी खेतों में फेंकने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

डिस्टलरी के ठेकेदारों की ओर से किसानों के खेतों में रसायनयुक्त पानी फेंकने से फसल नष्ट हो रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने इस मामले में लक्सर पहुंचकर पानी के नमूने भी लिए हैं। वहीं, एक किसान की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्सर शुगर मिल के निकट ही डिस्टलरी है। डिस्टलरी प्रबंधन ने रसायनयुक्त पानी निस्तारण करने के लिए ठेका दिया है, लेकिन डिस्टलरी के ठेकेदार इस दूषित पानी को टैंकर में भरकर क्षेत्र के खेतों में फेंक देते हैं। बहादुरपुर गांव निवासी संसार सिंह ने डिस्टलरी के ठेकेदार और खेतों में गंदा पानी डालने वाले टैंकर चालक के खिलाफ कई दिन पहले लक्सर कोतवाली पुलिस और एसडीएम कौस्तुभ मिश्र से शिकायत की थी। एसडीएम ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए थे। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि संसार सिंह की तहरीर पर सेठी पुत्र लाखन निवासी बसेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को भी जांच करने के आदेश दिए थे। इस पर बोर्ड की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम लक्सर पहुंचकर दो अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने लिए हैं। इस बाबत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि पानी के दोनों नमूनों को लैब में भेज दिया गया है। टीम में सहायक वैज्ञानिक अधिकारी अजीत सिंहव वैज्ञानिक सहायक अमित भारद्वाज मौजूद थे। उधर, इस बाबत एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें