फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकादा करने पर सुनार पर तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन

कस्बे में एक सुनार पर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। मुख्य बाजार में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने बाजार भी बंद करा दिया। ऐतियातन बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है।
कस्बे के फिरोज की मुख्य बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। फिरोज के साथ उसका भाई सलमान भी दुकान संभालता है। पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी एक व्यक्ति पर फिरोज के कुछ रुपये उधार थे। मंगलवार शाम वह दुकान पर आया था। इस पर फिरोज ने उससे अपने रुपये मांगे। आरोप है कि उसने फिरोज के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर वह धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथ कुछ लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। इसके बाद उसने फिरोज पर तलवार से हमला कर दिया। फिरोज को बचाने पहुंचे उसके भाई सलमान पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए। बीच बाजार में हुए हमले से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को लहूलुहान हालत में रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए बाजार बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मनोज कत्याल ने बताया कि उधार के रुपयों को लेकर विवाद हुआ है। हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। ऐहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें