फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मे जबरन घुसने पर सुरक्षा गार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक एटीएम में जबरन घुस रहे युवक को सुरक्षा गार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो उसने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गार्ड की ओर से पुलिस को युवक के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बीएसएम कॉलेज के पास स्थित एटीएम पर नारसन निवासी सेकपाल सुरक्षा गार्ड है। मंगलवार को वह एटीएम में अपनी ड्यूटी दे रहा था। इस बीच एक युवती एटीएम से पैसे निकाल रही थी। तभी एक युवक आया और जबरन एटीएम में घुसने लगा। गार्ड ने युवती के बाहर निकलने पर उसे एटीएम में जाने के बात कही, लेकिन वह जबरन एटीएम में घुसने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि गार्ड के विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज मारपीट कर दी। गार्ड ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गार्ड की ओर से तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें