फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के कनिष्ठ सहायक के घर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। राजेंद्र नगर में चोरों ने एसडीएम कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक के घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी के घर से भी मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर की सारी हरकतें गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कनिष्ठ सहायक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र निवासी सतीश चंद शर्मा एसडीएम कार्यालय में कनिष्ठ सहायक हैं। शुक्रवार रात को चोर उनके घर में घुस आया। उसने आंगन में खड़ी करीब दस हजार रुपये की कीमत की गियर वाली साइकिल समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर ने उनके पड़ोस के मकान में किराये पर रह रहे शहजाद के कमरे में भी सेंधमारी की। चोर वहां से दो मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया। चोरी की घटना का पता शनिवार सुबह तब लगा जब कनिष्ठ सहायक ने आंगन में खड़ी साइकिल गायब देखी। आसपास साइकिल के बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच किरायेदार शहजाद ने भी अपने कमरे से दो मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी होने की जानकारी उन्हें दी। कनिष्ठ सहायक ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाता हुआ कैद हो गया। कनिष्ठ सहायक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी युवक से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें