फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा अधिकारी का बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा अधिकारी के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक एकाउंट बना डाला। एकाउंट से गलत मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी सुरक्षा अधिकारी को हुई तो उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि हल्द्वानी के एक व्यक्ति ने फर्जी एकाउंट बनाया है। पुलिस व्यक्ति की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रायवाला निवासी धनपत सिंह रुड़की में विद्युत सुरक्षा अधिकारी हैं। सोमवार को उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक एकाउंट बना दिया है। साथ ही उनकी फोटो भी लगाई है। आरोप है कि एकाउंट बनाने वाला लगातार उनके परिचितों को मैसेज कर परेशान कर रहा है। साथ ही गलत पोस्ट भी कर रहा है। इसकी जानकारी उन्हें परिचितों से हुई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अधिकारी ने रायवाला थाने में आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है। साथ ही कोतवाली में भी शिकायत की है। छानबीन में पता चला है कि फर्जी एकाउंट बनाने वाला हल्द्वानी का रहने वाला है। कोतवाली स्तर से भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें