फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी के मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। चोरों ने दिनदहाड़े एक बैंक कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर लिए। बैंक कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवपुरम निवासी अरुण कुमार बैंक कर्मचारी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर का ताला बंद कर अपनी पत्नी को चिकित्सक के पास दवाई दिलवाने गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी का पता तब चला जब बैंक कर्मचारी पत्नी को दवाई दिलवाने के बाद घर वापस लौटे। यहां उन्होंने देखा घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर का सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद बैंक कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि चोर उनके घर से करीब दस हजार की नकदी व 50 हजार की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने जल्द चोरी का खुलासा करने का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें