फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो सरहद पार जुड़े हैं फरार सरगना अफजल के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की में आईआईएफएल लोन फाइनेंस कंपनी में लूट के प्रयास मामले में गिरफ्तार पंकज सिंह के साथी व गैंग का सरगना अफजल के बारे में पुलिस को सरहद पार से कनेक्शन जुड़े होने के कुछ इनपुट भी मिले हैं। पुलिस ने फरार अफजल की आपराधिक कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाली बात सामने निकलकर आई है। अफजल ने कुछ साल पूर्व वेस्ट धनबाद के एक भाजपा नेता को गोली मारी थी। पुलिस ने अफजल की गिरफ्तारी करते हुए उससे 9-एमएम का एक पिस्टल बरामद किया था। पुलिस ने जो पिस्टल बरामद किया था, वह पाकिस्तान के गांव दर्रा का बना हुआ था। पाकिस्तान के बने पिस्टल की बात सामने आने पर स्थानीय पुलिस अब अफजल के पाक कनेक्शन की भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रुड़की के मालवीय चौक स्थित आईआईएफएल लोन कंपनी में लूट के प्रयास में स्थानीय पुलिस व सीआईयू (क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट) को अंतरराज्जीय लूट गिरोह के सदस्य को पकड़कर गिरोह का खुलासा करने में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को गिरोह के फरार सरगना अफजल निवासी फुलवटिया, पटना (बिहार) के बारे में भी कई अहम जानकारियां मिलने में भी सफलता हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरार चल रहे गिरोह के सरगना अफजल ने कुछ साल पूर्व धनबाद में एक भाजपा नेता को गोली मारी थी। धनबाद पुलिस ने अफजल की गिरफ्तारी की थी। साथ ही जिस पिस्टल से उसने भाजपा नेता को गोली मारी थी, वह पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की थी। धनबाद पुलिस ने पिस्टल की जांच की तो पता चला था कि वह पाकिस्तान के गांव दर्रा की बनी हुई है। ये जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस उसके पाकिस्तान से कनेक्शन होने की भी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अफजल अवैध हथियारों का सौदागर तो नहीं है। साथ ही यह भी पता कर रही है कि वह पाकिस्तान से अवैध हथियार लाकर बिहार, धनबाद में तो तस्करी नहीं करता है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का तर्क है कि अफजल का पाकिस्तान कनेक्शन है या नहीं, यह तो उसके पकड़ में आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें