फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर पर भैंसा को पानी डूबाकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(रुड़की) । तुगलपुर निवासी एक किसान ने अपने नौकर पर भैंसा बुग्गी में क्षमता से अधिक रेत भरने और भैंसें को पानी में डूबाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर निवासी किसान शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर पर जिला मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के घुमौती निवासी धर्मेंद्र बतौर नौकर है। इसके लिए धर्मेंद्र ने उनसे डेढ़ लाख रुपये पेशगी भी ली हुई है। शेर सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र पशुओं के लिए खेत से चारा लाने का बहाना कर रोजाना उनकी बुग्गी ले जाता था और गंगा से रोज चोरी से कुछ रेत-बजरी निकालकर खनन कारोबारियों को बेच रहा था। उसने कई बार धर्मेंद्र को गंगा से रेत निकालने से मना भी किया था। पांच जून को भी वह खेत से घास लाने की बात कहकर भैंसा बुग्गी ले गया था। बुग्गी में क्षमता से ज्यादा रेत भरने पर भैंसा पानी में गिर गया और मौत हो गई। थाना प्रभारी रुकम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें