फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर परिचित ने हजारों रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर युवक ने पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके परिचित ने एक बैंक में पोस्ट निकलने की बात कही। साथ ही कहा कि उसकी बैंक में जान पहचान है और वह उसकी नौकरी लगवा देगा। रविंद्र के अनुसार, वह झांसे में आ गया और बैंक में नौकरी लगवाने के लिए राजी हो गया। इसके बाद परिचित ने बैंक में नौकरी के लिए सिक्योरिटी फीस जमा होने की बात कही। साथ ही उसने करीब 50 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप जमा करने को कहा। उसके झांसे में आकर रविंद्र ने उसे पूरी रकम दे दी। उसने कुछ दिनों बाद ज्वाइनिंग लेटर आने की बात कही। आरोप है कि काफी दिनों बाद भी जब लेटर नहीं आया तो उसने परिचित से संपर्क किया, लेकिन वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। इस दौरान उसने बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि कोई पोस्ट ही नहीं निकली है। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने पैसे मांगे। आरोप है कि परिचित ने पैसे देने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें