फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस की कार ने मारी टक्कर,तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस की इनोवा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक और पास खड़े एक युवक सहित तीनों घायल हो गए। पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही कार को छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विपिन अपने दोस्त नितिन के साथ बाइक से हरिद्वार घूमने जा रहा था। सुल्तानपुर कस्बे के निकट मध्य प्रदेश पुलिस की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। बाइक सवार दोनों युवक गिरे तो सड़क पर खड़े सुल्तानपुर के एक युवक को भी चोटें आईं। घायलों ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। वायरलेस होने पर फेरूपुर चौकी ने वाहन चेकिंग के दौरान इनोवा कार को रोक लिया। लेकिन पूछताछ में पता चला कि कार मध्य प्रदेश की है तथा कार में सवार एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर किसी कार्य से हरिद्वार जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी के होने की वजह से फेरूपुर चौकी ने मामले को रफादफा कर गाड़ी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर के दरोगा नवीन चौहान का कहना है कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवक और बच्चे के परिजनों को फेरूपुर भेजा गया था। इस बाबत फेरूपुर चौकी को ही जानकारी है। उधर, फेरूपुर चौकी के एएसआई एचएस लिंगवाल ने बताया कि बाइक सवार युवकों और बच्चे के परिजनों ने घटना की जानकारी दी थी, उसके बाद ही कार को जाने दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें