फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बेहोश कर छेड़छाड़ में आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

छात्रा को बेहोश कर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके भाई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे छात्रा एक प्लाट में बेहोश मिली थी।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा सोमवार की शाम सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटी तो परिजनोें ने पूछताछ की। पता चला कि वह अपने घर जाने की बात कहकर चली गई थी। इस बीच परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की तो वह एक प्लाट में बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। साथ ही पूछताछ के लिए सहेली के दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मंगलवार को छात्रा का मेडिकल भी कराया गया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी आरोपी संयम से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया था। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे प्लाट में बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें