फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के विवाद में गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

पानी की निकासी के विवाद में कहासुनी के बाद एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष की गर्भवती महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी बानी हसन ने बताया कि उसके परिवार का पड़ोसी के साथ घर की नाली का पानी निकासी को लेकर विवाद था। उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार को भी काम पर गया था। लेकिन इसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने उसकी गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच उसे पत्नी के घायल होने की सूचना दी। आननफानन वह घर पहुंचा और परिजनों की मदद से पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उधर, कोतवाल एसी शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें