फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरनपुर निवासी मोनिका गुप्ता की शादी पिछले साल अप्रैल में रुड़की के आवास विकास निवासी उदित गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज में मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे घर से निकालने की धमकी देने लगे। इसकी जानकारी विवाहिता ने मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पति उदित गुप्ता समेत सुधीर गुप्ता, सुधा गुप्ता, ईशा और वैभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें