फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को दिन दहाड़े अगवा कर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलकपुर चुंगी के पास शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े छह हथियारबंद कारसवार बदमाशों ने पहले शिक्षक को लिफ्ट देने के बहाने अगवा किया, फिर उससे नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिया। कार्ड का पासवर्ड गलत बताने पर बदमाशों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शिक्षक को पतंजलि योगपीठ के पास कार से धक्का देकर फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रुड़की कोतवाली अंतर्गत डबल फाटक निवासी राजू पुत्र बीर सिंह मूलत: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खड़कड़ी में रहता है। राजू हरिद्वार के एमपीएल इंटर कालेज में शिक्षक है। शुक्रवार सुबह वह हरिद्वार जाने के लिए बस के इंतजार में मलकपुर चुंगी पर खड़ा हुआ था। इसी बीच कारसवार छह युवक मौके पर पहुंचे। इन्होंने लिफ्ट देने के बहाने शिक्षक राजू को कार मेें बिठा लिया। जैसे ही कार कुछ दूर आगे निकली युवक अपने असली रूप में आ गए। उन्होंने राजू से दो हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिया। बदमाश जैसे ही कार लेकर कालेज आफ इंजीनियरिंग रुड़की के पास पहुंचे तो कार रुकवा कर लूटे एटीएम कार्ड से पासवर्ड पूछकर नकदी निकालने लगे, लेकिन शिक्षक ने पासवर्ड गलत बता दिया। पैसे नहीं निकले तो गुस्साए बदमाशों ने चलती कार में शिक्षक की पिटाई कर दी। उसके बाद बदमाश शिक्षक को पतंजलि के पास कार से धक्का देकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित शिक्षक शांतरशाह चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया। अब पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें