फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगवानपुर।
कस्बे में पांच सितंबर को हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के शक विवाहिता की उसके पति ने ही हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी विशाल ने पत्नी काजल उर्फ समरजहां की मंगलवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। हत्याकांड के बाद काजल की मां सन्नो की ओर से आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद से पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हत्या के तीन दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव तेज्जूपुर (भगवानपुर) से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मंगलौर परीक्षित कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल ने अपनी पत्नी काजल की अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने छह माह पहले ही काजल से मंदिर में शादी की थी। उसके बाद से दोनों पति-पत्नी भगवानपुर में किराए के एक मकान में रह रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी विशाल को अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भगवान मेहर, उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, प्रवीण रावत, सुधीर चौधरी और दीपक नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें