फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर चौक पर युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रामनगर चौक पर रेस्टोरेंट से सामान खरीदने आए एक युवक पर चार युवकों ने हमला बोल दिया। बीच बचाव कराने आए उसके दोस्त के साथ भी युवकों ने मारपीट की। भीड़ जमा होता देख युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित संजय विहार कॉलोनी निवासी समर्थ त्यागी पुत्र पराग त्यागी शुक्रवार शाम रामनगर चौक स्थित एक रेस्टोंरट से सामान खरीदने गए थे। सामान खरीदकर वह बाहर निकले तो चार युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि चारों युवकों ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। युवकों ने बुरी तरह पीटकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। युवक को पिटता देख उसके दोस्त ने बीचबचाव का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी गालीगलौज कर दी। युवक समर्थ को बुरी तरह पीटते रहे। भीड़ ने विरोध किया तो चारों धमकी देते हुए फरार हो गए। समर्थ ने घर पहुंचकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने देर शाम चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास सैनी, राहुल, हेमंत व सागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों युवकों की तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें