फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग बात कर रही बहन की भाई ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कस्बे में प्रेमी से बातें करना युवती को महंगा पड़ गया। युवती के भाई ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती कस्बे के ही एक कॉलेज की छात्रा है। सूत्रों के मुताबिक युवती का पिछले कुछ समय से गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। शक्रवार को छात्रा अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। युवती का प्रेमी भी लक्सर कस्बे में आया था। बताया जाता है कि दोनों कस्बे में एक स्थान पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच युवती के भाई ने उन्हें बात करते देखा तो उनके पास पहुंचा। युवती के भाई को आता देख प्रेमी जान बचाकर भाग निकला। भाई ने युवती की पिटाई की। मामले को लेकर युवक और युवती पक्ष के संभ्रांत लोगों की पंचायत की। युवती ने युवक के साथ शादी करने और उसी के साथ रहने की जिद की। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रेमी युगल से पूछताछ की जा रही है। दोनों बालिग हैं और उनके परिवारवालों को भी बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवती युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें