फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयाना ले लिया बैनामा करने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

खेड़ी कला गांव में कुछ लोगों ने मकान बेचने के बाद उसका बैनामा करने से इनकार कर दिया। खरीदार ने बयाने में दी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। साथ ही पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कला गांव निवासी पवन सिंह एडवोकेट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसके गांव के प्रेम सिंह ने उसे मकान बेचने की बात कही थी। इस पर उसने 23 दिसंबर 2016 को उसका मकान साढ़े सात लाख रुपये में खरीद लिया था। पवन सिंह का कहना है कि उस समय मकान के संबंध में सौ रुपये के स्टांप पर नोटरी कराई गई थी। जब प्रेम सिंह व उसके परिवार के लोगों ने बैनामा कराने की बात की तो उन्होंने पैसे की व्यवस्था होने पर बैनामा कराने की बात कही। इस बीच मकान बेचने वाले व्यक्ति प्रेम सिंह की मौत हो गई। उसके बाद प्रेम सिंह के भाई व उसकी पत्नी को मकान का बैनामा करने या बयाने में दिए पैसे वापस करने के लिए कहा। आरोप है कि उक्त लोगों ने पैसे देने के बजाए मारपीट करनी शुरू कर दी। कोतवाली एसी शर्मा ने बताया कि पवन सिंह की तहरीर पर रेखा पत्नी प्रेम सिंह, राहुल पुत्र प्रेम सिंह व प्रेम सिंह के भाई चंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें