फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक सोकेश की पत्नी रीना के हाथों से एक वर्ष में ही छूट गया मेहंदी का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अश्वनी शर्मा/नीरज शर्मा
खानपुर।
यूपी के बिहारीपुर से दल्लावाला गांव में ब्याह कर आई रीना ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी मांग का सिंदूर डेढ़ साल में ही मिट जाएगा। रीना के पति सोकेश की मौत दल्लावाला गांव में भैंसा- बुग्गी से बाइक में मामूली टक्कर लगने के विवाद के बाद इलाज के दौरान हुई। सोकेश के परिवार में उसके पिता मांगेराम, माता कमलेश, पत्नी रीना और एक वर्षीय मासूम प्रियांशी हैं। एक वर्ष पहले ही उसकी उत्तर प्रदेश के बिहारीपुर की रीना से शादी हुई थी। पति की मौत से रीना बार- बार चीखें मारकर बेहोश हो रही है। सोकेश की मां कमलेश भी अपनी सुध-बुध खो बैठी है। वहीं गांव के संदीप, महिपाल, कुंवरपाल, प्रवीण चौहान बताते हैं कि वह शांत स्वभाव का युवक था। वह कभी किसी से झगड़ना तो दूर ऊंची आवाज में भी बात नहीं करता था।
विज्ञापन


मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति
लक्सर/खानपुर। सोकेश की मौत के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। लक्सर तहसील क्षेत्र के दल्लावाला गांव मंगलवार को सोकेश और उसके फुफेरे भाई का जोगावाला के जंगल में दूसरी बिरादरी के लोगों से विवाद हो गया था। जिसके बाद सोकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोकेश की मौत से गांव में भारी आक्रोश है। गांव के लोग सोकेश की मौत को पड़ोसी गांव की ओर से बड़ा हमला मान रहे हैं। यही वजह है कि घटना के बाद से ही हजारों लोगों ने पड़ोसी गांव पर हथियारों से लैस होकर तीन बार हमले का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस ने गांव के तमाम रास्तों को सीलकर स्थिति को संभाला। एकबारगी तो पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष की नौबत आ गई थी। तब ग्राम प्रधान व कुछ संभ्रांत लोगों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर गांव लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें