फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिरान कलियर।
देहरादून के डोईवाला निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी कलियर निवासी शादीशुदा युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला निवासी एक युवती तीन वर्ष पहले दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आई थी। दरगाह में उसकी मुलाकत कलियर निवासी सलमान से हुई। दोनों में अक्सर फोन पर बात होने लगी थी। सलमान ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि वह तीन वर्षों तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया तो सलमान 21 मई को उसे कलियर ले आया और किराए के कमरे में रहने लगे। सलमान ने युवती को विश्वास में लेते हुए उससे गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि युवती ने जब फिर से शादी का दबाव बनाया तो सलमान से उससे साफ कह दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और दूसरी शादी नहीं कर सकता। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट कर फरार हो गया। युवती ने आरोपी सलमान पुत्र धन्नू निवासी कलियर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने सलमान के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें