फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पति ने ली पत्नी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दरगाह अब्दाल शाह बस्ती में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के सिमरिया गांव निवासी दंपति दो महीने पहले गाजियाबाद की पूजा कॉलोनी से आकर कलियर में दरगाह अब्दाल साहब बस्ती में किराये के मकान में रहने लगा। परिवार में हिलाल और पत्नी शगुफ्ता परवीन (35) रह रहे थे। हिलाल दरगाह में अपनी पत्नी को हाजिरी के लिए लेकर आया था। उनका 12 वर्षीय बेटा नय्यर इकबाल मुजफ्फरनगर के कांधला में एक मदरसे में पढ़ता है। इस समय वह भी कलियर आया हुआ है। बताया जा रहा है कि हिलाल को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन अनबन होती रहती थी और हिलाल तनावग्रस्त रहने लगा था। शुक्रवार को दोनों खाना खाने के बाद बच्चे के साथ सो गए थे। पुलिस के अनुसार, रात करीब ढाई बजे हिलाल ने सो रही पत्नी के सिर पर मोटे डंडे से कई प्रहार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। ज्यादा खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पास में ही सो रहे बच्चे को घटना का पता नहीं चला। सुबह हिलाल सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष अजय सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ चंदन सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हिलाल ने पत्नी की हत्या की है। मकान मालिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। कई बार उसने पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखा था। मना करने पर भी वह नहीं मानी और उल्टे उसे मरवाने की धमकी देती थी। एक दो दिन पहले भी उसने मारने की धमकी दी थी। इससे पहले कि वह कुछ करती, उसने ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उसे पत्नी को मारने का पछतावा नहीं है।
विज्ञापन

शक ने उजाड़ डाली मासूम की जिंदगी
पिरान कलियर। पत्नी के चरित्र पर शक ने हिलाल के इकलौते 12 वर्षीय बेटे की जिंदगी उजाड़ डाली। बच्चे की मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद उसकी परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है। रो रोकर उसका बुरा हाल है। मां के शव से लिपटकर वह यही कह रहा था कि उसका कोई नहीं है और अब उसका क्या होगा।
विज्ञापन

हिलाल के बेटे नय्यर इकबाल ने बताया कि उसके पीछे किसी का साया नहीं है। उसके चाचा, दादा, दादी कोई नहीं हैं। उसके पिता बिहार से बहुत समय पहले आकर गाजियाबाद में रहने लगे थे। उसकी मां बीमार हो गई थी। मां को लेकर पिता दो महीने पहले ही कलियर आया था। नय्यर मुजफ्फरनगर के कांधला के पास जोला में एक मदरसे में पढ़ाई करता है। एक सप्ताह पहले ही वह मदरसे से छुट्टी लेकर माता-पिता के पास कलियर आया था, लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके सामने ही इस तरह की अनहोनी हो जाएगी। शुक्रवार रात सोते वक्त उसे खबर भी नही थी मां की हत्या हो गई है। सुबह उसने देखा कि मां बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी है। नय्यर इकबाल अपनी मां के शव से लिपटकर रो रहा था कि उसकी देखभाल अब कौन करेगा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार नय्यर इकबाल एक ही बात कह रहा है कि उसका कोई नहीं है। आसपास के लोग उसे दिलासा देकर वापस मदरसे जाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें