फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिन पहले घर में वायरिंग करने आए युवक ने चार वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी थी। लेकिन, वह परिवार समेत फरार था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक कारोबारी के घर पर माधोपुर निवासी अली शेर वायरिंग कर रहा था। ईमली रोड पर उसकी दुकान है। शनिवार सुबह वह कारोबारी के घर काम करने गया था। घर में कारोबारी, उनकी पत्नी और चार साल की बच्ची थी। कारोबारी और पत्नी घर के कामकाज में लगे थे जबकि बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की थी। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अली शेर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दादूपुर सलेमपुर तिराहे बहादराबाद के पास उसके मामा के घर से से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शेरअली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें