फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्चिंयां सौंपकर दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

एक युवक से स्कैन की गईं गन्ना पर्चियां सौंपकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शुगर मिल की ओर से भुगतान जारी करने पर युवक के खाते में गन्ने का पैसा नहीं आया तो ठगी का खुलासा हुआ। ठगी का शिकार हुए युवक ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी संदीप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले दिनों उनकी एक युवक से मुलाकात हुई। उसने खुद को क्षेत्र के ही सोंपरी गांव निवासी बताया। संदीप का कहना है कि युवक ने उन्हें अपने घर में शादी होने की बात कहकर कुछ रुपये उधार मांगे और भरोसा दिया कि वह मिल में उसकी पर्ची पर गन्ना बेचकर उधार चुका देगा। उसकी बातों पर विश्वास कर संदीप ने उसे सात पर्चियां दे दीं। कुछ दिन बाद युवक ने लक्सर शुगर मिल में बेचे गए 500 कुंतल गन्ने की पर्ची उसे दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उससे दो लाख रुपये उधार ले लिए। हाल ही में शुगर मिल प्रबंधन ने गन्ना का भुगतान जारी किया तो संदीप के खाते में पर्चियों का पैसा नहीं पहुंचा। इसके बाद संदीप ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि युवक ने उसे जो 500 कुंतल की पर्चियां दी हैं, वह स्कैन कर तैयार की गई हैं। संदीप ने गांव पहुंचकर युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। संदीप ने जब लगातार युवक की तलाश की तो पता चला कि वह पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और पहले भी कई लोगों को ठग चुका है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें