फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के साथ टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बाजार से ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। जानकारी होने पर महिला ने जमकर हंगामा किया। साथ ही ई-रिक्शा बैठे एक युवक पर पर्स चोरी करने का आरोप लगाया। लोगों ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास कुछ नहीं मिला। इसके बाद महिला घर चली गई।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी एक महिला बीटी गंज बाजार आई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाजार से ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। तीन अन्य सवारी भी बैठी थीं। आईआरआई कार्यालय के पास महिला ने ई-रिक्शा रुकवाया और चालक से पर्स गायब होने की बात कही। ई-रिक्शा में पर्स चेक किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया और ई-रिक्शा में बैठे एक युवक पर पर्स चोरी करने का आरोप लगाया। हंगामा होता देख लोगों की भीड़ पहुंच गई। लोगों ने युवक के बैग की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद महिला शांत हुई। महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल और जरूरी कागजात थे। इसके बाद महिला ई-रिक्शा से अपने घर चली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें