फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साइलेंसर से पटाखा छोड़ने वालों पर शिकंजा, दस बाइकें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुड़की। सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) ने बाइक के साइलेंसर से पटाखा छोड़ने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान सीपीयू ने दस बाइकें सीज और 15 बाइकों के चालान भी काटे। इस दौरान सीपीयू की कार्रवाई से बाइक सवारों में अफरातफरी मची रही।
शहर में हाईवे से लेकर देहात शाम ढलते ही बाजार, स्कूल और कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्व बाइकें दौड़ाकर साइलेंसर से पटाखा की आवाज छोड़ते हैं। इसे लेकर लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों ने इनपर शिकंजा कसने क निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह सीपीयू ने आदर्श नगर, गणेशपुर, गोल चक्कर, आजादनगर चौक के आसपास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सीपीयू को देखकर कई बाइक सवार मौके से फरार हो गए। चेकिंग के दौरान सीपीयू ने मॉडिफाइड/ रेट्रो साइलेंसर वाली दस बाइकें पकड़कर सीज कर दी। जबकि 15 बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं मिली। इनका पुलिस ने चालान काटा। सीओ नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें