फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गाजियाबाद से आया कूरियर, पैकेट खोलते ही महिला की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की स्थित एक कंपनी में डायरेक्टर महिला के नाम पर यूपी के गाजियाबाद से एक कुरियर आया। महिला ने पैकेट खोला तो उसमें एक चुटकी सिंदूर, काला कपड़ा और सुइयों से भेदी गई गुड़िया रखी थी। इसे देखते ही महिला घबरा गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने जादू-टोने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कूरियर भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर रहने वालीं अभिलाषा रामनगर रुड़की स्थित एक कंपनी की डायरेक्टर हैं। दो दिन पहले गाजियाबाद से उनके नाम पर एक कूरियर आया था। इस पैकेट को खोलते ही अभिलाषा के पसीने छूट गए। पैकेट के अंदर काला कपड़ा, एक चुटकी सिंदूर और चार सुइयों से भेदी गई गुड़िया निकली। जिसे देखकर अभिलाषा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें शरीर में जलन और एलर्जी जैसा होने का अहसास होने लगा। आननफानन में अभिलाषा ने चिकित्सक से जांच कराई।



इस घटना से अभिलाषा समेत उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। अभिलाषा ने जादू टोना होने की आशंका जताते हुए गंगनहर कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी एश्वर्य पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि यह कूरियर किसने भेजा था। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें