फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दंपती पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ मायके आ रही एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के पास ही कुछ युवकों ने महिला के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पति पर भी हमला कर दिया गया जिससे उसे भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव निवासी युवती की शादी बिझौली गांव में हुई है। बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ मायके आ रही थी। इसी दौरान खटका गांव के पास कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज में बदल गई और आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया।

महिला को पिटता देख उसके पति ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया जिससे उसे चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें