फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पालिका बोर्ड की बैठक से सभासदों ने किया किनारा, निरस्त

Wed, 03 Jun 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी बैठक
विज्ञापन


लक्सर। नगर में परिवहन निगम के बस अड्डे के समीप बने नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय को हटाने के बाद यहां खाली पड़ी भूमि के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक से सभासदों से किनारा कर लिया। किसी भी सभासद के बैठक में नहीं पहुंचने पर कोरम पूरा न होने के चलते बैठक निरस्त हो गई।
नगर के हरिद्वार मार्ग पर बस अड्डे के समीप बने सार्वजनिक शौचालय को 15 मई को प्रशासन ने आदेश जारी कर ध्वस्त करा दिया था। इसके बाद यह भूमि खाली पड़ी है। इस बीच खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने 25 मई को एसडीएम को पत्र भेजकर खाली पड़ी भूमि का सौंदर्यीकरण कराए जाने का प्रस्ताव दिया था। एसडीएम की ओर से इस पर नगर पालिका प्रशासन से एनओसी के आदेश जारी किए गए थे। इसी प्रस्ताव पर विचार के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर पालिका बोर्ड की अल्पकालीन विशेष बैठक बुलाई गई थी। विधायक उमेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार व अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल के साथ पालिका के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। वह सभासदों के बैठक में पहुंचने का इंतजार करते रहे लेकिन पालिका के 11 सभासदों में से एक भी सभासद बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे। करीब एक बजे तक इंतजार करने के बाद भी किसी सभासद के बैठक में नहीं पहुंचने पर कोरम पूरा नहीं होने के चलते बैठक को निरस्त कर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाराज हुए विधायक

लक्सर। लंबा इंतजार करने के बाद भी किसी सभासद के बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचने पर विधायक उमेश कुमार नाराज हो गए। उन्होंने अपने हाथ में मौजूद एक कागज को गुस्से में फाड़कर फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कागज को फाड़कर फेंकते और स्वयं कार्य कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

-

प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई थी। कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक को निरस्त कर दिया गया। मोहम्मद कामिल, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें