फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकझोंक के बाद पार्षद से मारपीट

Tue, 18 Oct 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
Councilor assault after altercation - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
घर लौटते समय बाजार में ठिया लगाकर सामान बेचने वाले से पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा की किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर ठियेवाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर पार्षद के साथ मारपीट कर दी। दुकानदारों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। उसके बाद पार्षद और उनके समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीटी गंज चौकी का घिराव कर दिया। सीओ मंगलौर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया। तनाव को देखते हुए बाजार में पीएसी तैनात कर दी गई है।

पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा मंगलवार दोपहर आर्य कन्या इंटर कालेज के समीप स्थित अपने घर जा रहे थे। कालेज के समीप पहुंचने पर उनकी एक ठिये वाले से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे मौके पर आसपास ठिये लगाने वाले भी एकत्रित हो गए। बात बढ़ने पर ठियेवालों ने पार्षद से मारपीट कर दी। इससे आसपास के दुकानदार घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इन्हें देखकर मारपीट करने वाले आरोपी मौके से भाग निकले। उसके बाद पार्षद परिचितों के साथ बीटी गंज चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए ठियेदार जुल्फकार आदि के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग भी चौकी पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी में हंगामा शुरू कर दिया और चौकी का घिराव कर दिया। सूचना पर मंगलौर सीओ परीक्षित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा और हिंदू संगठनों के नेताओं से बात की। आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने पुलिस को निर्देश जारी किए गए बाजार में जितने भी अवैध ठिये हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए। इस निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने बाजार से ठिये हटवाने शुरू किए। इससे बाजार में अफरातफरी हो गई। कुछ दुकानदारों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि पुुलिस ने इस दौरान ज्यादा सख्ती नहीं बरती। इसकी भनक जैसे ही अन्य ठियेवालों को लगी तो उनमें रोष छा गया। इससे बाजार में तनाव की स्थिति हो गई है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजार में पीएसी तैनात की।


बाजार में फंसी सीओ की गाड़ी
बीटी गंज चौकी में हंगामा होने की सूचना पर सीओ मंगलौर परिक्षित कुमार जिस समय चौकी आ रहे थे तो उनकी गाड़ी बाजार में भीड़ और जगह-जगह अतिक्रमण के चलते फंस गई। जिसके कारण उन्हें गाड़ी को पीछे ही खड़ी करवानी पड़ी। उसके बाद पैदल चौकी पहुंचना पड़ा। उन्होंने एसएसआई रणबीर सिंह चौहान और चौकी प्रभारी मदन मोहन भट्ट से कहा कि बाजार की स्थिति बेहद बुरी है। अतिक्रमण के कारण बाजार में चलना तक मुश्किल हो रहा है। इसलिए अवैध ठिये तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भी बताएंगे।
विज्ञापन


कभी भी हो सकती है हत्या: बाटा
 पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा ने कहा कि उनकी हत्या कराई जा सकती है। उनके साथ अनावश्यक रूप से मारपीट की गई है। मंगलवार को उन पर किया गया हमला सुनियोजित था। वह दाहसंस्कार से लौट रहे थे। बीती रात भी उनके घर पर एक व्यक्ति ने आकर धमकी दी थी। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसी हरकतें हो चुकी हैं। उन्हें आशंका है कि उनकी हत्या कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें